ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / सिविल नहीं इलेक्‍ट्र‍िकल इंजीनि‍यर हैं CM नीतीश कुमार, इस वजह से चर्चा में...

सिविल नहीं इलेक्‍ट्र‍िकल इंजीनि‍यर हैं CM नीतीश कुमार, इस वजह से चर्चा में आई ये बात

03-Jul-2023 09:52 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिविल नहीं बल्कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। यह बातें हैं आज सीएम के ऊपर लिखी गई किताब के चर्चा में आने के बाद से शुरू हो गई है। इस पुस्तक के सामने आने के बाद जब फर्स्ट बिहार की टीम ने इसकी पड़ताल की तो यह बातें सच साबित हुई कि, नीतीश कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है और उन्होंने सिविल नहीं बल्कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की पढाई की है। 


दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर या चर्चा होती है कि नीतीश कुमार जब खुद सिविल इंजीनियर है तो इसके बावजूद बिहार में आए दिन पुल या अन्य तरह के भवन कैसे गिर जाते हैं। जिसके बाद अब सीएम पर इन दिनों एक किताब लिखी गई है। इसमें एक जगह यह लिखा गया है कि नीतीश सिविल के इंजिनियर नहीं है बल्कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की पढाई किया है। 



मालुम हो कि, फर्स्ट बिहार की टीम ने जब इस संबंध में नीतीश कुमार के साथ पढ़ने वाले उनके कुछ साथियों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है। नीतीश कुमार 1973 में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई किए थे। इस दौरान पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत ही इंजीनियर की पढाई करते थे। 


आपको बताते चलें कि, पिछले कुछ दिनों राज्य में अगुवानी पुल गिरने का हादसा हुआ था तो भाजपा के तरफ से लगातार यह सवाल किया जाता था कि नीतीश कुमार खुद सिविल इंजीनियर हैं फिर भी पुल कैसे गिर जाते हैं। जिसके बाद अब यह साफ़ कर दिया गया है कि सीएम सिविल इंजीनियर नहीं है बल्कि इन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की है।