ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather : बिहार में फरवरी से ही बढ़ने लगी गर्मी, होली तक और चढ़ेगा पारा; जानें आज का हाल Bihar weather : बिहार में फरवरी से ही बढ़ने लगी गर्मी, होली तक और चढ़ेगा पारा; जानें आज का हाल साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर

आधी रात को पटना पहुंचे सिटी एसपी विनय तिवारी, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने किया रिसीव

आधी रात को पटना पहुंचे सिटी एसपी विनय तिवारी, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने किया रिसीव

08-Aug-2020 06:14 AM

PATNA : सुशांत केस की जांच करने मुंबई गए पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी बीती रात पटना लौट आए। विनय तिवारी की फ्लाइट शुक्रवार की देर रात पटना एयरपोर्ट पहुंची लेकिन उनके स्वागत के लिए बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे खुद एयरपोर्ट पर आधी रात के वक्त मौजूद थे। गुप्तेश्वर पांडे तिवारी को रिसीव करने पटना एयरपोर्ट उन्होंने विनय तिवारी की वापसी पर खुशी भी जताई। 


अपने स्वागत के लिए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को एयरपोर्ट पर देकर विनय तिवारी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विनय तिवारी ने कहा कि डीजीपी सर हमारे अभिभावक हैं और वह मुझे लेने पटना एयरपोर्ट आए हैं इससे बड़ी बात कोई नहीं हो सकती। आधी रात के वक्त जब विनय तिवारी पटना पहुंचे तो एयरपोर्ट पर मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ था। मीडिया से बातचीत करते हुए विनय तिवारी ने कहा कि बीएमसी ने केवल मुझे नहीं बल्कि हमारी जांच और पूरे सिस्टम को क्वारंटाइन कर दिया। सिटी एसपी ने कहा कि बीएमसी की हरकतों से उनकी जांच प्रभावित हुई अगर उन्हें क्वारंटाइन नहीं किया जाता तो वह इस जांच को और आगे लेकर जाते। 


सिटी एसपी विनय तिवारी ने कहा कि मुंबई में बिहार पुलिस के साथ जो कुछ हुआ उसे पूरे देश ने देखा है। विनय तिवारी ने कहा कि इस मामले को बार-बार दोहराने की जरूरत नहीं है लेकिन मुंबई पुलिस और बीएमसी ने जिस तरह बिहार पुलिस के रास्ते में रोड़े अटका है वह संदेह पैदा करता है। सीबीआई को केस दिए जाने के बाद उन्हें उम्मीद है कि केस की निष्पक्ष जांच हो पाएगी। आपको बताते हैं कि तकरीबन 11:30 बजे रात में डीजीपी ने ट्वीट करते हुए विनय तिवारी के इंतजार करने की बात लिखी थी और आखिरकार वह पटना एयरपोर्ट है रिसीव करने पहुंच गए।