Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
22-Apr-2023 05:15 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में लॉ कॉन्क्लेव में शामिल होने के बाद पूर्व केंन्द्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने मीडिया को संबोधित किया। बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि शराब को कभी हाथ नहीं लगाना चाहिए। शराब दिमाग के खराब कर देता है। शराब जो लोग बेचते हैं वो देशद्रोही होते हैं। शराब और सिगरेट पीना हमारी संस्कृत नहीं रही है। लोगों को इन सब चीजों से दूरी बनाना चाहिए। इसे लेकर लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। शराबबंदी को कैसे सफल बनाना है इसे लेकर प्रयास करना चाहिए।
गौरतलब है कि बिहार में 2016 अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शराब पीने और शराब बेचने दोनों पर पाबंदी लगा रखी है। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन ऐसे लोग पुलिस के हत्थे चढ रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी से जब इस संबंध में पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने सबसे पहले कहा कि शराब को कभी हाथ नहीं लगाना चाहिए। जो लोग शराब पीते हैं उन्हें पीना छोड़ देना चाहिए। इसकी जगह रस्म पी लो लेकिन शराब नहीं पीयो।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में अरहर की दाल से बने रस्म को पीने से नुकसान नहीं होगा। वो पी सकते हैं लेकिन शराब को हाथ नहीं लगाए। यह नशा पैदा करता है। शराब और सिगरेट को तो बिल्कुल ही नहीं छुना चाहिए। सिगरेट पीने से कैंसर होता है और शराब दिमाग को खराब कर देता है। शराब की बिक्री जो लोग करते हैं वो देशद्रोही हैं। लोग सिगरेट और शराब को हाथ नहीं लगाए इसके लिए पब्लिक को एवेयरनेस करना बहुत जरूरी है।
सिनेमा में शराब पीते दिखाया जाता हैं जो गलत है। नाइट क्लब में शराब बांटी जाती है। शराब पीने से ही मर्द हो जाएगों ऐसी बातें कही जाती है। यहां तक कि महिलाओं को भी जबरन शराब पिलाई जाती है। जो हमारी संस्कृति कही से नहीं है।अच्छे लोग कभी शराब नहीं पीते हैं। वही नीतीश कुमार पर उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और NDA का DNA एक ही है। मैं चाहता हूं वो वापस आये, हमसे मिलेंगे तो मन बदल जाएगा।