ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय

Home / news / साइबर क्राइम पर लगेगी लगाम : डायल 112 के तर्ज पर शुरू होगा...

साइबर क्राइम पर लगेगी लगाम : डायल 112 के तर्ज पर शुरू होगा 1930 नंबर, 26 फरवरी से करेंगे शिकायत

24-Feb-2023 10:14 AM

By First Bihar

PATNA  : झारखंड के जामताड़ा की तरह ही अब साइबर अपराधी बिहार में अपनी काले कारनामों को बढ़ा रहे हैं। राज्य के अंदर क्या आम और क्या ख़ास सभी तरह के लोगों को इन साइबर अपराधियों के तरफ से चपत लगाई जा रही है। इस बीच अब राज्य में साइबर क्राइम पर लगाम लगाने को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। 


दरअसल, राज्य में साइबर से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करने और उसका निपटारा करने के लिए 24 घंटे काम करने वाली हेल्पलाइन सेवा को शुरू करने का एलान राज्य सरकार की तरफ से कर दिया गया है। सरकार ने यह फैसला किया है कि आगामी 26 फरवरी से डायल 112 की तर्ज पर काम करने वाली हेल्पलाइन सेवा डायल 1930 शुरू की जाएगी। यह सेवा आम लोगों के लिए 24 घंटा काम करेगी। इस बात की जानकारी आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हुसैनन खान ने दी है।


उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा हेल्पलाइन नंबर पर राजगढ़ से साइबर अपराध से जुड़े मामलों की शिकायत दर्ज करवाया जा सकता है। किसी भी तरह के साइबर अपराध होने के 2 से 3 घंटों के अंदर शिकायत करने पर मामले के जल्द निपटारा में बेहद मदद मिलेगी।


आपको बताते चलें कि, ईओयू के आंकड़ों के मुताबिक साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वर्ष 2022 में कुल 2400 मामले सामने आए। वहीं, वर्ष 2021 में 1560 केस दर्ज किए गए थे। इनमें ज्यादातर मामले लिंक भेजकर, बिजली बिल, इनाम पाओ, फर्जी विज्ञापन दिखाकर एजेंसी आदि के नाम पर ठगी जैसे दर्ज किए गए थे।