ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

'चुपचाप सो जाओ, वरना तुमको भी मार देंगे ...,' पोते के सामने दादा ने धारदार हथियार से कर डाली बहु की हत्या , सेप्टिक टैंक से मिली लाश

14-Aug-2023 03:23 PM

By First Bihar

ARARIA : बिहार में अपराधी और बदमाश किस्म के लोगों के बीच पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अररिया से निकल कर समाने आ रहा है। जहां एक ससुर ने अपनी बहु की हत्या कर डाली है। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल बना हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, अररिया में एक ससुर ने घर में सो रही बहू की हत्या कर दी। आरोपी खिड़की काटकर घर में घुसा और धारदार हथियार से बहू का गला काट दिया। इस दौरान बगल में सो रहे उसके पोते की आंख खुल गई। उसने अपने दादा को रोकना चाहा, तो आरोपी दादा ने उससे कहा कि चुपचाप सो जाओ, वरना तुमको भी मार देंगे। इतना ही नहीं आरोपी  ससुर ने लाश को सेप्टिक टैंक में छुपा दिया। 


बताया जा रहा है कि, इस घटना के बाद आरोपी दादा के बारे में पोते ने बताया कि यह अपने मां  के साथ घर में सो रहा था। उसी दौरान उसका दादा खिड़की काटकर घर में घुसा और धारदार हथियार से बहू का गला काट दिया। इसके बाद उनके गले में रस्सी बांधकर खींचने लगे। साड़ी से मां को ढंक दिया था। शव को घर के शौचालय के सेफ्टी टैंक में डाल दिया।


वहीं, मां की हत्या से डरे-सहमे बच्चे ने अगले दिन किसी तरह अपने मामा प्रेम शर्मा को फोन कर सारी बात बताई। जिसके बाद मायके वालों ने रानीगंज थाने में मृतक के सास, ससुर, देवर, ननद सहित नंदोई पर हत्या की प्राथमिक दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया। रंजू देवी का पति पंजाब में मजदूरी करता है।


इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। कुछ लोगों का कहना था कि महिला रक्षाबंधन में मायके जाने की जिद कर रही थी। उसका पति मनोज कुमार अपने दो बेटे के साथ पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। घर में महिला के सास-ससुर के अलावा उसका एक नाबालिग बेटा और बड़े बेटे की पत्नी रहती है।