ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / चुनावी उम्मीदवारों को इसी महीने शॉर्टलिस्ट कर लेगी LJP, चिराग पासवान ने मांगी...

चुनावी उम्मीदवारों को इसी महीने शॉर्टलिस्ट कर लेगी LJP, चिराग पासवान ने मांगी लिस्ट

17-Jun-2020 07:57 AM

PATNA : दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान में इस महीने के आखिर तक के उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट से कर लेने का फैसला किया है. चिराग पासवान ने  एलजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में सभी नेताओं को इस संबंध में टास्क दिया है। चिराग ने कहा है कि किसी हाल में 30 जून तक विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली जाए. 


लोक जनशक्ति पार्टी बिहार के 119 विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है. हालांकि पार्टी को यह पता है कि उससे 2015 के फॉर्मूले के मुताबिक ही सीटें मिलेंगी, लेकिन सीटों के चयन और शिफ्टिंग के मामलों को देखते हुए तैयारी 119 विधानसभा क्षेत्र में चल रही है.

बैठक की अध्यक्षता संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह विधायक राजू तिवारी ने की. इसमें विधायक राज कुमार साह, प्रधान महासचिव डॉ. शहनवाज अहमद कैफी, विनोद सिंह, हुलास पांडेय, सुनिता शर्मा, संजय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.