मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-Apr-2024 04:00 PM
By First Bihar
KATIHAR : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में उतरकर मतदाताओं को गोलबंद कर रहे हैं। शनिवार को कटिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने लालू प्रसाद यादव की फैमिली पर जोरदार हमला बोला है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव का प्रथम चरण संपन्न होने के बाद तमाम राजनीतिक दल दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। आगामी 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में 26 तारीख को मतदान होना है। ऐसे में एनडीए और महागठबंधन के साथ-साथ निर्दलीय भी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
शनिवार को कटिहार के डुमरिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू परिवार को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री ने खुले मंच से कहा कि लालू प्रसाद ने जितने बच्चे पैदा कर दिए, उतने बच्चे पैदा नहीं करना चाहिए था। लालू को निशाने पर लेते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब खुद सीएम की कुर्सी से हट गए तो बीवी को मुख्यमंत्री बना दिया। आजकल बाल-बच्चा को सेट करने में लगे हैं। पैदा तो बहुत ज्यादा कर दिए.. इतना ज्यादा पैदा करना चाहिए किसी को बाल-बच्चा?
सीएम ने कहा कि लालू प्रसाद को इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए था। पति-पत्नी की 15 साल की सरकार ने बिहार को गर्त्त में धकेल दिया है। उन्होंने मुसलमानों के लिए भी कुछ नहीं किया। 10 लाख नौकरी वर्ष 2020 में शुरू हुई योजना सात निश्चय-2 का हिस्सा है। लेकिन तेजस्वी यादव हमारे काम का क्रेडिट खुद ले रहे हैं और सभी जगह झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।