न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ
20-Apr-2024 03:08 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव में 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश का तूफानी दौरा कर विपक्ष पर हमला बोल रहे हैं। शनिवार को महाराष्ट्र के नांदेड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे को वायनाड में भी संकट दिख रहा है। शहजादे और उनकी टोली 26 अप्रैल को वायनाड में वोटिंग का इंतजार कर रही है। जैसे ही वहां वोटिंग पूरी हो जाएगी, यह शहजादे के लिए एक और सुरक्षित सीट घोषित कर देंगे। जैसे इन्हें अमेठी छोड़ना पड़ा, मानकर चलिए कि वह अब वायनाड भी छोड़ेंगे।
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2024 का चुनाव केवल सरकार बनाने के लिए नहीं हो रहा है। भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना इस चुनाव का मुख्य लक्ष्य है। इस चुनाव के मुद्दे सामान्य नहीं हैं बल्कि हर मुद्दा महत्वपूर्ण है। हर कदम महत्वपूर्ण है और हर संकल्प महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह परिवार आजादी के बाद पहली बार खुद कांग्रेस को वोट नहीं देगा। क्योंकि जहां वह रहते हैं, वहां कांग्रेस का उम्मीदवार ही नहीं है। जिस परिवार के भरोसे कांग्रेस चलती है, वह परिवार खुद कांग्रेस को वोट नहीं दे पाएगा।
उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हर लाभार्थी चाहे वह किसी भी समुदाय से आता हो, बिना किसी भेदभाव के सभी को समान रूप से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 मे पहली बार जब लोकसभा का चुनाव लड़ रहा था, उस वक्त केवल आतंकी हमलों की बात होती थी। लेकिन 2019 में सीमा पार से होने वाले हमलों की बातें बंद हो गईं। अब कहा जाता है कि ये मोदी है, घर में घुसकर मारता है।