Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल
04-Jun-2024 07:37 PM
By First Bihar
DELHI: लोकसभा चुनाव के नतीजे करीब-करीब सामने आ चुके हैं। चुनावी नतीजों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। ऐसे में देश में एनडीए की सरकार बनेगी या इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी, इसपर संशय की स्थिति है। राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार बनाएंगे या नहीं, इसपर कल जवाब देंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि हम गठबंधन के सहयोगियों के साथ बुधवार को बैठक करेंगे और चर्चा करेंगे। उन्होंने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली सीट से जीत दर्ज करने पर मतदाताओं को धन्यवाद दिया। राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।
राहुल गांधी ने कहा कि जब कांग्रेस का खाता बंद हुआ तो मुझे लगा कि जनता अपने संविधान के लिए लड़ेगी और यह सच साबित हुआ। कांग्रेस ने देश को साफ तौर पर रास्ता दिखाया है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने यह चुनाव किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ा बल्कि संविधान को बचाने के लिए लड़ा है।
उन्होंने कहा कि देश ने साफ कर दिया है कि वह मोदी और शाह को नहीं चाहती है। हमने जो वादे किए उसे पूरा करेंगे। भारत की जनता ने लोकतंत्र और संविधान को बचा लिया है। देश की गरीब और वंचित जनता अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इंडिया के साथ खड़ी है। बता दें कि राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों सीट से जीत दर्ज की है हालांकि उन्हें एक सीट छोड़नी होगी।