ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड

Home / news / नतीजे आने के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल, दोनों डिप्टी सीएम ने...

नतीजे आने के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल, दोनों डिप्टी सीएम ने बिहार की जनता का आभार जताया

04-Jun-2024 08:39 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए की सीटें कम जरूर हुई हैं लेकिन कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं का जोश हाई है। चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल है। बिहार बीजेपी के दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया। 


बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार और देश के लोगों ने जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मेंडेट दिया है, इसके लिए सभी को धन्यवाद देते हैं। बिहार के लोगों ने तो विशेष प्रेम दिखाया है, इसके लिए भी धन्यवाद देते हैं।


वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि देश और बिहार की जनता पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया है और शाहाबाद के अंदर हमलोग बहुत ही कम मार्जीन से हारे हैं, इसकी समीक्षा करेंगे लेकिन बिहार की 30 सीटों पर एनडीए की जीत हुई है। देश और बिहार की जनता ने एनडीए को अपना जनादेश दिया है।