मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
24-Sep-2020 03:27 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने होटल के कमरे में छापेमारी कर शराब तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने राजधानी के एक बड़े होटल में छापेमारी कर एक लड़की समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.
घटना राजधानी पटना के कदमकुआं थाना इलाके की है. जहां कदमकुआं पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर शराब तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि एक बड़े शराब माफिया को गिरफ्तार किया गया है. इस माफिया के साथ 6 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके साथ एक एक लड़की भी पकड़ी गई है.
कदमकुआं थाना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक शराब माफिया के पास से लाखों रुपए बरामद किये गए हैं. बताया जा रहा है कि 2 लग्जरी गाड़ियों को भी पुलिस ने जब्त किया है. माना जा रहा है कि एक बड़ी डील को लेकर ये शराब माफिया इस होटल में जमा हुए थे. पटना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इस डील को विफल कर दिया है. चुनाव से पहले पटना पुलिस के लिए यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.