आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल
04-Feb-2023 04:09 PM
By First Bihar
PATNA: नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। यहां जेडीयू के बड़े नेता कितोहो एस रोतोखा के साथ कई जेडीयू नेताओं ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) का दामन थाम लिया है। जेडीयू ने कितोहो एस रोतोखा को घासपानी-II निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन चुनाव से पहले ही रोतोखा ने अपने समर्थकों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ले ली।
दरअसल, जेडीयू राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए दूसरे राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश में लगी है हालांकि इसमें जेडीयू को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। इससे पहले बीजेपी ने नागालैंड के विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया था और अब चिराग पासवान की तरफ से जेडीयू को बड़ा झटका दिया गया है। शुक्रवार की सुबह जेडीयू कैंडिडेट कितोहो एस रोतोखा ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ दी थी और शाम होते होते रोतोखा के साथ पार्टी के कई और नेताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दामन थाम लिया।
बता दें कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह नागालैंड में पार्टी को मजबूत करने की कोशिश में लगे हुए हैं हालांकि इसमें अबतक उन्हें बड़ी कामयाबी नहीं मिल सकी है। जनता दल (यूनाइटेड) नागालैंड राज्य इकाई ने 29 और 30 जनवरी को वोखा और दीमापुर में पार्टी के विधानसभा चुनाव अभियान का शुभारंभ किया था। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, राज्यसभा सदस्य अनिल प्रसाद हेगड़े, पार्टी के उत्तर पूर्व प्रभारी अफाक अहमद खान शामिल हुए थे।

