गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
14-May-2024 09:52 PM
By mritunjay
ARWAL: समस्तीपुर में कल 13 मई को चौथे चरण का मतदान संपन्न हो गया। लोकसभा चुनाव संपन्न कराकर वापस रोहतास लौट रही पुलिस की बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 महिला प्रशिक्षु दरोगा समेत 23 महिला पुलिसकर्मी घायल हो गयी हैं। घटना अरवल जिले के मेहंदिया राष्ट्रीय राजमार्ग 139 स्थित पंजाबी होटल के पास की है। जहां पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई| पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ मेहंदिया थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर भेजा गया। महिला प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर काजल कुमारी, सुजाता कुमारी, स्वाति कुमारी, प्रिया कुमारी, रूपम कुमारी, प्रियंका कुमारी और जया भारती घायल हो गयी है।
वही महिला जवान पुष्पा कुमारी, निकिता कुमारी, मोनिका कुमारी, माला कुमारी, पूजा कुमारी, वर्षा रानी, रानी गीतांजलि, बिंदु कुमारी, शालू कुमारी, फूलमाला कुमारी, कुमारी राजनंदनी और गीता कुमारी भी इस हादसे में घायल हो गयी है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। वही दो महिला दरोगा काजल कुमारी एवं प्रिया कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है| दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इधर सूचना मिलते ही अरवल एसपी राजेन्द्र कुमार भील प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली।