Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
16-Nov-2020 08:41 AM
GAYA : बिहार चुनाव में कड़े सुरक्षा इंतजामों के कारण नक्सलियों की एक नहीं चली. चुनाव में नक्सलियों पर प्रशासन ने नकेल कसा, उसके बाद उनकी बौखलाहट सामने आई है. गया में नक्सलियों ने एक के सामुदायिक भवन को उड़ा दिया है इतना ही नहीं नक्सलियों ने गया जिले मैं जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा है.
नक्सलियों ने इससे बड़ी घटना को डुमरिया थाना क्षेत्र के बोधी बिगहा में अंजाम दिया है। नक्सलियों ने ना केवल सामुदायिक भवन को डायनामाइट ब्लास्ट के जरिए उड़ा दिया बल्कि पूर्व एमएलसी और जेडीयू के नेता अनुज सिंह के खिलाफ पर्चा भी छोड़ा है.
पूर्व एमएलसी अनुज सिंह बोधी बिगहा के ही रहने वाले हैं. पैसे से कॉन्टैक्टर रहे अनिल सिंह के ऊपर नक्सली संगठन लगातार लेवी को लेकर दबाव बनाते रहे हैं. एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा है कि नक्सली संगठन अनुज सिंह को टारगेट करने की कोशिश कर रहे हैं. साल 2013 में भी नक्सलियों ने अनुज सिंह के घर पर हमला किया था और वहां खड़ी कई गाड़ियों में आग लगा दी थी . एक बार फिर से नक्सली अपना वर्चस्व कायम करने के लिए पूर्व विधान पार्षद को निशाना बनाने की तैयारी में है. जिस सामुदायिक भवन को नक्सलियों ने ब्लास्ट के जरिए उड़ाया है उसका निर्माण 20 लाख की राशि से कराया गया था. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया था, मांझी इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.