बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Oct-2019 09:28 PM
PATNA : हरियाणा में भाजपा की स्टार प्रचारक सोनाली फोगाट का जादू नहीं चला. इस चुनाव में उनको करारी हार मिली है. चुनाव में शिकस्त मिलने के बाद सोनाली फोगाट का फूट-फूटकर रोने वाला एक वीडियो सामने आया है. जिसमें सोनाली बेड पर लेटकर रो रही हैं. उनका वीडियो जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
#TikTok video of #SonaliPhogat is being viral after She lost Election.. pic.twitter.com/UKs3u8yehF
— saurabh srivastava (@saurabhsriLive) October 24, 2019
सोनाली के लाखों फैंस हैं लेकिन चुनाव हारने के बाद उनके वीडियो से ही सोशल मीडिया यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं. इस वीडियो में सोनाली दुखी चेहरे के साथ सैड सॉन्ग खुशी के पल कहां ढूंढूं...गाती दिख रही हैं. यूजर इस वीडियो को उनकी विधानसभा चुनावों में मिली हार से जोड़कर देख रहे हैं.
आपको बता दें कि सोनाली फोगाट मशहूर Tik Tok स्टार हैं जो हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा टिकट पर इस बार चुनाव में उतरी थीं. सोनाली टीवी कलाकार होने के साथ साथ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी थीं, जिसका उन्हें लाभ मिलना तय माना जा रहा था. लेकिन आदमपुर कैंट से कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई ने बीजेपी उम्मीदवार सोनाली फोगाट को 29,471 वोटों के अंतर से हरा दिया. उनकी टिक टॉक की लोकप्रियता काम नहीं आई.