अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Nov-2020 08:15 AM
PATNA : बिहार में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद केवल 19 पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर डोरे डालने लगी है. बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने और महागठबंधन के पिछड़ने के बाद कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार से सीधी अपील की है. दिग्विजय सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार को बीजेपी और संघ का साथ छोड़ देना चाहिए.
भाजपा/संघ अमरबेल के समान हैं, जिस पेड़ पर लिपट जाती है वह पेड़ सूख जाता है और वह पनप जाती है।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 11, 2020
नितीश जी, लालू जी ने आपके साथ संघर्ष किया है आंदोलनों मे जेल गए है भाजपा/संघ की विचारधारा को छोड़ कर तेजस्वी को आशीर्वाद दे दीजिए। इस “अमरबेल” रूपी भाजपा/संघ को बिहार में मत पनपाओ।
दिग्विजय सिंह ने एनडीए की जीत के बाद नीतीश कुमार को ट्वीट करते हुए यह अपील की है कांग्रेस नेता ने कहा है कि नीतीश कुमार को यह समझना चाहिए कि संघ फूट डालो और राज करो की नीति के साथ चल रहा है. बिहार में संघ और बीजेपी को पनपने देने से नीतीश कुमार को बचना चाहिए. इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा है कि बिहार में जिस तरह नीतीश कुमार का कद छोटा हुआ और बीजेपी ने अपना दायरा बढ़ाया है वह खुद नीतीश कुमार के लिए चिंता का कारण हो सकता है.
तेजस्वी को आशीर्वाद दे
दिग्यविजय सिंह ने कहा कि ‘’भाजपा/संघ अमरबेल के समान हैं. जिस पेड़ पर लिपट जाती है वह पेड़ सूख जाता है और वह पनप जाती है. नीतीश जी, लालू जी ने आपके साथ संघर्ष किया है आंदोलनों में जेल गए है. भाजपा/संघ की विचारधारा को छोड़ कर तेजस्वी को आशीर्वाद दे दीजिए. इस “अमरबेल” रूपी भाजपा/संघ को बिहार में मत पनपाओ. नीतीश जी, बिहार आपके लिए छोटा हो गया है, आप भारत की राजनीति में आ जाएं. सभी समाजवादी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों को एकमत करने में मदद करते हुए संघ की अंग्रेजों के द्वारा पनपाई “फूट डालो और राज करो” की नीति ना पनपने दें. विचार ज़रूर करें. यही महात्मा गांधी जी व जयप्रकाश नारायण जी के प्रति सही श्रद्धांजलि होगी. आप उन्हीं की विरासत से निकले राजनेता हैं वहीं आ जाइए. आपको याद दिलाना चाहूंगा जनता पार्टी संघ की Dual Membership के आधार पर ही टूटी थी. भाजपा/संघ को छोड़िए। देश को बर्बादी से बचाइए.’’