ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा: बोले तेजप्रताप.. यूपी में बनेगी...

5 राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा: बोले तेजप्रताप.. यूपी में बनेगी अखिलेश यादव की सरकार

08-Jan-2022 06:09 PM

PATNA: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है। उत्तर प्रदेश में 7 चरण में मतदान होंगे जबकि पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक चरण में चुनाव होंगे। वही मणिपुर में दो चरण में मतदान होगा। यूपी में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे का बयान सामने आया है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि यूपी में अखिलेश यादव की ही सरकार बनेगी।


हसनपुर विधायक तेजप्रताप यादव ने कहा कि अखिलेश यादव जी से पारिवारिक संबंध हैं। हम चुनाव में उनका सपोर्ट करेंगे और यूपी में सरकार अखिलेश यादव की बनेगी। जब तेजप्रताप यादव से यह पूछा गया कि क्या यूपी चुनाव में वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी करिश्मा कर पाएंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए तेजप्रताप ने कहा कि यूपी छोड़ दीजिए बिहार में वे किसी लायक नहीं है। यूपी चुनाव पर तेजप्रताप ने बीजेपी और पीएम मोदी पर भी हमला बोला। कहा कि नरेंद्र मोदी जी बंगाल में भी चुनाव प्रचार किए थे क्या हासिल हुआ। बंगाल से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ गया। यूपी में भी यही हाल होने वाला है। यूपी में अखिलेश यादव की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। 


वही पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में की गयी कार्रवाई को तेजप्रताप ने दिखावा बताया। तेजप्रताप ने कहा कि पंजाब में जो कुछ हुआ वह सोची समझी साजिश है। यह भी कहा कि डीजीपी और एसएसपी को हटाया गया यह सब दिखावा है फिर से बहाल कर लेंगे। पीएम स्टंटबाजी करते हैं कोई काम नहीं करते। किसानों और नौजवानों के लिए आज तक कोई काम नहीं किए। तेजप्रताप ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला। कहा कि जब से योगी जी यूपी के सीएम बने तब से यूपी को बर्बाद कर दिए हैं। उनके कार्यकाल में जितनी हत्या हुई वह किसी सरकार में नहीं हुई। 


जातीय जनगणना को लेकर जहां आरजेडी और जेडीयू के रिश्ते करीब आ रहे हैं। आरजेडी की तरफ से जो ऑफर दिये गये उसे लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने थैक्स कहा था। वही इसे लेकर तेजप्रताप ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने पंखा बनाया था जो खत्म हो गया अब वे शॉफ्ट हो गये हैं इसलिए कहेंगे कि राजद ज्वाइन कर लें। वैसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पार्टी में आना चाहते हैं।