मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
06-Jun-2024 11:27 AM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा का चुनाव खत्म होने के बाद अब एक बार फिर से अपराध की घटनाएं बढ़ती दिख रही हैं। बेखौफ बदमाशों ने पटना से सटे बिहटा में एक युवक को सरेआम गोलियों से भून डाला। तीन गोली लगने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नेउरा थाना क्षेत्र मखदुमपुर गांव के पास की है।
मृतक की पहचान बेचू टोला निवासी रमेश यादव के 25 वर्षीय बेटे राकेश उर्फ अमलेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश बुधवार की रात पटना से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मखदुमपुर गांव के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में तीन गोलियां लगने के बाद राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर नेउरा थाने की पुलिस समेत विभिन्न थानों की पुलिस टीम पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। राकेश गोनवां पंचायत के पूर्व मुखिया का भाई था। कुछ साल पहले राकेश के दादा-दादी की भी हत्या कर दी गई थी।
परिजनों ने आशंका जताई है कि जिस अवधेश कुमार राय ने दादा-दादी की हत्या की थी उसी ने इस हत्याकांड को भी अंजाम दिया है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने पहले ही राकेश के दादा-दादी की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया होता तो आज यह घटना नहीं होती।