ब्रेकिंग न्यूज़

गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय

चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, कार से जब्त हुए 72 लाख रुपये नकद;जांच में जुटी पुलिस

21-Mar-2024 09:24 AM

By First Bihar

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया है। इसके बाद से ही सूबे में आदर्श आचार सहिंता लागू हो गया है। ऐसे में कोई भी राजनीतिक क्रियाकलाप या मोटी रकम में पैसों का लेन -देन करना गैरकानूनी और आदर्श अचार सहिंता का उलंघन माना गया है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंबई से निकल कर सामने आया है। यहां एक कार के अंदर से करोड़ों रुपए कैश बरामद किया है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर डेट जारी होने के कुछ दिन बाद ही एक निगरानी दस्ते ने मुंबई उपनगर घाटकोपर में एक कार से 72 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है।  एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।  अधिकारी ने बताया कि कार में यात्रा कर रहे दो लोगों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद जाने दिया गया। उनके मुताबिक दोनों में से एक खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बता रहा था। 


मिली जानकारी के अनुसार, पंतनगर थाने के अधिकारी के अनुसार, कार सवार दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि मंगलवार रात बरामद किया गया यह पैसा नवी मुंबई स्थित एक ‘रियल्टी डेवलपर’ का था। उन्होंने कहा कि आयकर (आई-टी) विभाग को जांच में शामिल किया गया है। मामले की जांच के बाद भी कुछ भी कहा जाना उचित होगा।