ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

मुंगेर से पत्नी को चुनाव लड़वाने पर बोले अशोक महतो... यदि हम अपराधी तो ललन सिंह ने भी नहीं किया गौ दान

मुंगेर से पत्नी को चुनाव लड़वाने पर बोले अशोक महतो... यदि हम अपराधी तो ललन सिंह ने भी नहीं किया गौ दान

23-Mar-2024 12:48 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में 90 के दशक के चर्चित गैंगस्टर रहे अशोक महतो जेल से निकलने के बाद अब राजनीति के मैदान में आ गए हैं। लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने अशोक महतो की पत्नी को मुंगेर सीट से लोकसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है। लालू यादव ने अशोक महतो और उनकी पत्नी को खुद अपने हाथों से पार्टी सिंबल देकर इसका ऐलान कर दिया है। इसके बाद अब राजनीति में आने को लेकर अशोक महतो ने फर्स्ट बिहार से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने मुंगेर सांसद ललन सिंह को लेकर बड़ी बात कही है। इसके  साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव जितने के बाद भी मैं अपनी आदत नहीं बदलूँगा। 


 चर्चित गैंगस्टर अशोक महतो ने कहा कि - मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं जेल से निकाल कर चुनाव लड़ूंगा और राजनीति में मेरी एंट्री होगी। लेकिन जनता की पुकार हुई तो हम आज चुनाव मैदान में हैं। जनता का हमपर भरोसा है। यदि हमारे उपर यह आरोप लगता है की हम अपराधी है तो ललन सिंह कौन सा गाय दान  करके आए हैं। चुनाव जीत भी गए हैं तो मेरा जो पुराना काम था वो करते रहेंगे। 


वही ललन सिंह को लेकर अशोक महतो ने कहा कि ललन सिंह से कोई चुनौती ही नहीं है जब जनता की पुकार मेरे पक्ष में है तो फिर चुनौती की बात ही कहां आती है। अगर मेरे बारे में कहा जाता है कि मैं अपराधी छवि का हूं तो ललन सिंह कौन सा गाय दान करके राजनीति में आए हैं। यदि उनको गाय दान ही करना था तो हमारे पास 2004 में क्यों आए थे। 


अशोक महतो ने कहा कि 2004 में क्या मैं जेल से फरार नहीं था उसे समय मैं अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति नहीं था क्या? वह तीन घंटा जाकर पांव पूजा क्यों कर रहे थे। बात ऐसी है कि हम लोग पिछड़े वर्ग से आते हैं पिछले वर्ग से आते हैं इसलिए हम लोग को प्रताड़ित किया जा रहा है। हम लोग तो आप हत्या करके आते हैं और अगड़ी जाति के लोग गाय दान करके आते हैं।


अशोक महतो ने कहा कि इस बार के चुनाव में ललन सिंह का कोई अता पता नहीं रहेगा। मोदी लहर रहे या कोई लहर रहे कोई काम नहीं करेगा मुंगेर में सिर्फ लालू का लहर रहेगा। बाकी आरोप प्रत्यारोप करना विपक्ष का काम रहा है तो वह करता ही रहता है। इसके साथ ही अशोक माता ने यह भी कहा की हत्या अपराध का जो मेरे ऊपर इमेज है वह सब करता ही रहूंगा बाकी जनता तय करेगी। मेरे साथ जानता है और मैं जानता पर विश्वास करता हूं।

रिपोर्ट - प्रिंस कुशवाहा