ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

चौकीदार ने बीच सड़क पर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

चौकीदार ने बीच सड़क पर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

25-Feb-2024 11:31 AM

By SONU

NAWADA : बिहार के नवादा में महिला की पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो नरहट थानाक्षेत्र के हजरतपुर गांव का बताया जा रहा है। जहां पीड़ित महिला की पहचान नरहट के हजरतपुर गांव निवासी बाल्मीकि चौधरी की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। पिटाई के बाद जख़्मी महिला को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 


पीड़ित महिला ने बताया कि, नरहट के पुन्थर पंचायत का चौकीदार संजय पासवान ने ही उसकी आज पिटाई की है। उन्होंने बताया कि साल भर पूर्व चौकीदार उसके घर मे जबरन घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान घर के बाकी लोग जाग गए और वह मौका देख फरार हो गया। वहीं, इस घटना की उसने न्यायालय में केस दर्ज करवाया था। 


वहीं,उसी केस को वापस लेने की मांग करता था। आज उसी केस को लेकर महिला के साथ चौकीदार सड़क पर लाठी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया. फिलहाल महिला का नवादा अस्पताल में इलाज जारी है। पीड़िता इस समय खतरे से बाहर है। वहीं, मारपीट का यह वीडियो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


उधर, इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला ने पहले भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल कार्रवाई की जा रही है। जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा है। वो भी पुलिस से जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।