ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
11-Sep-2024 02:51 PM
By First Bihar
SASARAM : बिहार में पिछले कुछ दिनों से यह देखने को मिल रहा है कि सूबे का क्राइम ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सबसे बड़ी बात यह देखने को मिल रहा है कि बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बेटियों के साथ आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में ताजा मामला रोहतास के कोचस थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। एक दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां कोचस थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वहीं आरोपी फरार बताया जाता है। इस संबंध में दुष्कर्मी सहित तीन लोगों पर कोचस थाना में केस दर्ज किया गया है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पीड़िता कोचस थाना क्षेत्र के एक गांव से कोचस बाजार में ट्यूशन पढ़ने पहुंची। तभी छात्रा को बाइक सवार तीन युवकों ने हथियार का भय दिखा कर अपने कब्जे में ले लिया।
बताया जाता है कि छात्रा को बाइक सवार तीन युवकों ने हथियार का भय दिखा कर अपने कब्जे में ले लिया और कहा कि मेरे साथ चलो, नहीं तो तुम्हारे छोटे भाई की हत्या कर देंगे। इसके बाद बाइक से लड़की को आरोपी ने अपने मौसी के घर ले जाकर दो दिनों तक रखा तथा उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। बाद में पुलिस के सहयोग से जब लड़की की खोज पड़ताल होने लगी।
इसके बाद आरोपी और उसके मौसी के परिवार के लोगों ने लड़की को गोरारी बाजार में छोड़ कर भाग गए। परिजनों के साथ पीड़ित लड़की कोचस थाना पहुंची तथा भोजपुर जिला के हसन बाजार थाना क्षेत्र के माझियाओं गांव के रहने वाले प्रकाश कुमार पर केस दर्ज कराया। साथ ही कोचस के अगरसी डिहरा के रहने वाले अनिल कुमार एवं दिनारा थाना क्षेत्र के उसराव के बिट्टू कुमार पर भी केस दर्ज किया गया है। उधर पुलिस ने लड़की का स्वास्थ्य जांच कराया है।