ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने महिला...

Bihar Crime News: चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने महिला से किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, कैश और गहना भी साथ ले गये

18-Nov-2024 09:25 PM

By First Bihar

GAYA: दिल को दहला देने वाली खबर बिहार के गया जिले से आ रही है जहां चोरी के मकसद से घर में घुसे दो बदमाशों ने कैश और ज्वेलरी साथ ले गये। इससे पहले घर की महिला को देख दोनों की नीयत बदल गयी। बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और इसका वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर मौके से फरार हो गये। 


बदमाशों ने पहले महिला को कब्जे में लिया फिर चाबी छीनकर बक्से में रखे एक लाख रुपया और गहना लूट लिया। वही वहां से जाने से पहले महिला के साथ गंदा काम किया और वीडियो भी बनाया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के साथ दरिंदगी और लूट की घटना से ग्रामीण काफी दहशत में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना गया के परैया थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को धड़ दबोचा और महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा।


गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पुछताछ कर रही है उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि खेत में पटवन के लिए बोरिंग लगाने के लिए महिला ने जमीन बंधक रखकर सूद पर एक लाख रूपये कर्ज लिया था। इस बात की भनक लगते ही बदमाशों ने महिला के घर पर हमला बोल दिया। 42 वर्षीया महिला अपने कमरे में सोयी हुई थी तभी बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया और एक लाख रूपये, गहना लूटकर फरार हो गये। 


पुलिस ने बताया कि पड़ोस के दो लड़कों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है उसकी निशानदेही पर दूसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।