किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
27-Oct-2022 08:41 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में छापेमारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान चौक पर बैठे दो युवकों को गोली लग गयी। जिसके बाद अफऱा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। गोली लगने के बाद दोनों वहीं गिर गये जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
घटना बलिया थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव का है। गोलीबारी की इस घटना में 11वीं के छात्र शिवम को पैर में तो दूसरे किशोर रविश को पेट में गोली लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों की फायरिंग के बाद पुलिस ने भी एक राउंड पुलिस भी फायरिंग की थी। पुलिस पर फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बलिया पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार तुलसीपुर टोल बांध के पास चोरी की बाइक होने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद टाइगर मोबाइल के 2 जवान तुलसीपुर ढाला पर पहुंच गये और चोरी की बाइक लेकर वे चलने लगे। बाइक ले जाते देख बदमाशों ने पुलिस पर आधा दर्जन फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी एक गोली चलायी।
बदमाशों ने जो फायरिंग की वो गोली चौक पर बैठे दो युवक को लग गयी जिससे वो घायल होकर वही गिर पड़ा। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। बताया जाता है कि ढाला पर घटना से पहले काली पूजा का विसर्जन निकला था। इस दौरान ढाला पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। जब बदमाशों ने फायरिंग की तब 2 लोगों को गोली लग गई। फिलहाल बलिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।