ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश

चोरी की बाइक के साथ दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, बिजली के खंभे में बांधकर पीटा

16-Jun-2022 02:02 PM

By SAURABH

SITAMARHI: सीतामढ़ी के रीगा थानाक्षेत्र स्थित साखी गांव में चोरी की बाइक के साथ दो चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। दोनों को पहले बिजली के खंभे में बांधा गया फिर दौड़ा-दौड़ा कर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। घंटों बेरहमी से दोनों की पिटाई होती रही है बाद में मौके पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों को भीड़ के छुड़ाया। 


मिली जानकारी के अनुसार शिवहर जिले के पिपराढी गांव निवासी रामनारायण यादव के बेटे गोविंद कुमार की बाइक 6 जून को दरवाजे से चोरी हो गई थी। पीड़ित परिवार ने शिवहर जिले के पिपराढी थाने में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पीड़ित अपने ससुराल रीगा थाना क्षेत्र के कुशमारी गांव पहुंचा था जहां से सीतामढ़ी जाने के क्रम में रीगा सीतामढ़ी के खैरवा चौक के समीप एक बाइक गैरेज में अपने बाइक को देखकर शोरगुल करने लगा जहां से स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और चोरी के बाइक के साथ दो युवक को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा। 


दोनों चोर की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के कुशमारी गांव वार्ड नंबर 13 निवासी विनोद महतो के पुत्र चंदन कुमार और कुशमारी वार्ड नंबर 12 निवासी रामपुकार महतो के पुत्र रणधीर महतो चंद्रवंशी के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने दल बल के साथ पहुंचे और दोनों चोर को गिरफ्तार कर थाने ले आई। साथ ही खैरवा चौथ स्थिति बाइक गैरेज के मालिक संतोष कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके के सभी चोरी की बाइक की डील खैरवा चौक स्थित बाइक गैरेज से ही की जाती है।