Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
23-Sep-2023 11:07 AM
By First Bihar
PATNA : जो लोग भ्रष्टाचार में है उन पर एक्शन तो होगा। यह काम स्वतंत्र एजेंसी जो है वह कर रही है। घोटाला करने वाले को क्राइम करने वाले को भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार करने के बदले मिठाई खिलाई जाए। यह कहां उचित होगा जब घोटाला किए हैं तो जेल तो जाना होगा।यह बातें केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे और नित्यानंद राय ने कही है।
दरअसल, अश्वनी चौबे से जब यह सवाल किया गया है कि लालू - रबड़ी और तेजस्वी यादव के खिलाफ समन जारी किया गया है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि - जैसी करनी है वैसा भोगना पड़ रहा है।इसमें कहना है। ईडी और सीबीआई अपना काम कर रही है। इसलिए अगर चोरी किए हैं तो सजा तो मिलना तय ही है। इससे कोई बचने वाला नहीं है।
वहीं, ईडी और सीबीआई को भाजपा का दमाद कहे जाने को लेकर अश्विन चौबे ने कहा कि - बीजेपी के दामाद हैं तो असली दामाद तो जब पहली बार वो जेल गए थे उस समय उनके ससुर और वो खुद ससुर हैं।तो उनके दमाद ने उनको गिरफ्तार करके भीतर भेजा था। वहीं सीबीआई और ईडी था। यह बातें वह भूल गए।
उधर, नित्यानंद राय ने कहा कि- लालू यादव तो खुद को तंदुरुस्त और मजबूत बताते थे। वो कहते थे कि प्रधानमंत्री को अपने पॉकेट में रखते है। उस समय उनको काहे सीबीआई ने जेल में लिया था। ये नाटक करते हैं। पहले करेंगे चोरी और उसके बाद करेंगे सीनाजोरी। समन जायज है जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। रेलवे में नौकरी के बदले गरीबों से बेबस नौजवानों से बेरोजगार नौजवानों से उनके विभाग से जमीन लेना और जमीन लेकर नौकरी देना यह बहुत ही बड़ा अपराध है।जीतने लोगों से लालू और उनके सहयोगियों ने पैसा लिया है उतने लोगों को तो उनलोगों ने नौकरी भी नहीं दी है। ऐसे लोगों को ईडी सीबीआई गिरफ्तार ना करे तो क्या मिठाई खिलाए।