ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

बिहार में मॉब लिंचिंग! चोरी कर भाग रहा शख्स भीड़ के हत्थे चढ़ा, लोगों ने पीट-पीटकर ले ली जान

14-Nov-2023 02:37 PM

By FIRST BIHAR

SHEKHPURA:  शेखपुरा में मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। यहां घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग रहा एक युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। गुस्साए लोगों ने युवक को तबतक पीटा जबतक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना बरबीघा प्रखंड अंतर्गत जय रामपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव की है।


मृतक शख्स की पहचान नहीं हो सकी है। युवक के सीने पर बने टैटू पर धोनेश कुमार लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात नरसिंहपुर गांव निवासी रामाकांत सिंह के बेटे गोपाल कुमार के परिवार के लोग लक्ष्मी पूजा देखने के लिए घर से बाहर गए थे। घर में केवल एक महिला और उसके बुजुर्ग ससुर मौजूद थे, तभी 5 से 6 की संख्या में चोर घुस गए।


चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर जैसे ही भाग रहे थे लोगों को इसकी भनक लग गई। भाग रहा एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। गुस्साए लोगों ने उसे इतना पीटा की मौके पर ही उसकी मौत हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।