ब्रेकिंग न्यूज़

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल

Home / news / अजब -गजब : चोर ने चुराया 25 लाख का लहसुन, सब्जी मंडी में...

अजब -गजब : चोर ने चुराया 25 लाख का लहसुन, सब्जी मंडी में दहशत का माहौल, पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग

26-Nov-2024 09:10 AM

By First Bihar

GAYA : देश भर में इन दिनों लहसुन की कीमत सातवें आसमान पर है। खुदरा बाजार में इसकी कीमत 500 रुपए किलों तक चल गई है। अब इसी से जुड़ी एक बड़ी रोचक खबर निकल कर सामने आई है। यहां 25 लाख रुपए की लहसून लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद हर तरफ हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। इसके साथ ही लहसून लूट की घटना को काफी चर्चा में बन गया है। 


दरअसल, गया जिले में जीटी रोड पर लूट की एक बड़ी घटना हुई है. आमस थाना क्षेत्र के अकौना गांव के समीप जीटी रोड पर लहसुन के गोदाम में अज्ञात लुटेरों ने सैकड़ों बोरा लहसुन और आटा लूट लिया। ट्रक के साथ आये लुटेरों ने 2 घंटे के अंदर सैकड़ों बोरा लहसुन और आटा लूट लिया। लुटेरे सैकड़ों बोरा लहसुन ट्रक पर लाद कर फरार हो गए। 


वहीं, गोदाम से सैकड़ों बोरा लहसुन की लूट होने की सूचना के बाद शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह और आमस थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसको लेकर गोदाम के मालिक शेख अब्दुल्ला ने बताया कि घटना देर रात की है। गोदाम में रखे 150 बोरा लहसुन और 150 बोरा आटा की लूट की घटना हुई है। गोदाम में उस समय मिस्त्री और मजदूर 3 लोग मौजूद थे। गोदाम में घुसने के बाद अपराधियों के जरिए गोदाम में ही उन्हें बंधक बना लिया गया। अपराधियों ने हथियार के बल पर मौजूद कर्मियों को बंधक बनाया उसके बाद घटना को अंजाम दिया। 


इधर गोदाम में लुटेरे ट्रक के साथ-साथ सीढ़ी भी लेकर आए थे. गोदाम के पीछे से अंदर अज्ञात चोर जा घुसा, जिसके बाद गोदाम का मेन गेट खोलकर आराम से ट्रक पर सैकड़ों बोरा लहसुन और आंटे की बोरिया लूट लीं.गोदाम में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था। लुटेरों ने सीसीटीवी के डीवीआर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस अब आस-पास की दुकान का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद डॉग स्क्वायड टीम मौके कर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। आमस थानाध्यक्ष प्रियंनदन आलोक ने बताया कि डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाया गया है।