सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
20-Aug-2022 10:01 PM
MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले में एक कलयुगी चाचा की करतूत सामने आई है। चॉकलेट देने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर एक चाचा ने 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पीड़िता के बयान के बाद आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को डराया धमकाया गया कि वो इस बारे में किसी को नहीं बताये नहीं तो जान से मार देंगे।
परिजनों ने हवेली खड़गपुर थाने को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी और उसके बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वही बच्ची को मेडिकल जांच के सदर इलाज के लिए मुंगेर भेजा गया है।
मामले की गंभीरता के देखते हुए खुद एसपी जगुननाथ रेड्डी जलारेड्डी अस्पताल पहुंचे और बच्ची का हाल चाल जाना। एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में स्पीडी ट्रायल चला आरोपी को सजा दिलायी जाएगी।