राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
03-Jun-2022 01:37 PM
BHOJPUR: भोजपुर से इस वक़्त हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चॉकलेट खाने से एक बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि पड़ोस के किराना दुकानदार की मां ने बच्चे को चॉकलेट दी थी, जिसके खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मासूम की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्चों में विवाद हुआ था। यह मामला जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव का है। जहां गुरुवार की शाम संतोष साह के 7वीं के छात्र शुभम की चॉकलेट खाने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ता देख परिजनों ने उसे आरा सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पड़ोसी महिला पर लगा आरोप
मृतक के पिता संतोष साह ने गांव के ही एक किराना दुकानदार की मां पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि गांव में ही संतोष के बच्चे और उनके बच्चों के बीच कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। उसी विवाद को लेकर दुश्मनी निकालने की नीयत से किराना दुकानदार की मां ने उनके बेटे शुभम कुमार को फुसलाकर चॉकलेट दे दी। जिसके बाद वह चॉकलेट खाते हुए घर आया। तभी उसकी तबीयत धीरे–धीरे बिगड़ने लगी। शुभम ने बताया कि यह चॉकलेट सुदामा साह की मां ने दिया है। जब वह उसके दुकान पर गए तो वह दुकान बंदकर छत पर भाग गया।
पिता ने करवाया पोस्टमार्टम
वहीं बेटे की मौत के बाद भी परिजनों बे उसे आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। वहीं दूसरी ओर मृतक के पिता संतोष साह ने गांव के ही किराना दुकानदार सुदामा साह की मां पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। शुभम अपने दो बहन खुशबू 14 वर्षीय, दुर्गा कुमारी 10 वर्षीय, में इकलौते था। इस घटना के बाद इकलौते बेटे के खोने के बाद मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।