ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

चुनाव के तीन दिन पहले झारखंड निर्मित शराब की बड़ी खेप बरामद ; पिकअप वैन में बने गुप्त तहखाने में छुपाकर मुंगेर लाई जा रही थी विदेशी शराब

16-Apr-2024 04:13 PM

By First Bihar

MUNGER :  आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है। इससे ठीक तीन दिन पूर्व मुंगेर में एक पिकअप वैन में गुप्त तहखाना बनाकर लाई गई भारी मात्रा में विदेशी शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं, पकडे जाने पर ड्राईवर पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया। 


जमुई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुंगेर जिला के तारापुर विधानसभा क्षेत्र संग्रामपुर पुलिस को पिकअप वैन से शराब की बड़ी खेप लाने की गुप्त सूचना मिली थी। अंबेडकर चौक के पास पुलिस की टीम ने सघन रूप से वाहनो की जांच शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन को पकड़ा गया। जिसमें लदी कुल 41 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई। 


बरामद शराब की कीमत पांच लाख रूपये से अधिक बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर पिकअप वैन का ड्राइवर भागने में सफल हो गया। पिकअप में गुप्त तहखाने बनाए गए थे और उसमें शराब के कार्टन को छुपाकर रखा गया था। पिकअप वैन में गुप्त तहखाने देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। बरामद शराब झारखंड निर्मित है। जिसे झारखंड से मुंगेर लाया गया था। फिलहाल पिकअप वैन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।