ब्रेकिंग न्यूज़

NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार

चुनाव से पहले नौकरी बांटने की बहार, 6 जनवरी को CM नीतीश खिलाडियों को सौपेंगे नियुक्ति पत्र; टीचर को भी मिलने वाला है खुशखबरी

चुनाव से पहले नौकरी बांटने की बहार, 6 जनवरी को CM  नीतीश खिलाडियों को सौपेंगे नियुक्ति पत्र; टीचर को भी मिलने वाला है खुशखबरी

04-Jan-2024 11:28 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ महीनों का समय रह गया है। ऐसे में इस चुनाव से पहले जनता को अपने पक्ष में करने के लिए तमाम राजनीतिक दल अलग -अलग तरह के दांव-पेंच लगा रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन इस शनिवार को राज्य के करीब 81 युवाओं को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपने जा रही है। जिसको लेकर सुचना जारी कर दी गई है। 


दरअसल, सूबे में मेडल लाइए और नौकरी पाइए अभियान शुरू की गयी है। ऐसे में  बिहार सरकार अपनी घोषणा को साकार करते हुए बड़े स्तर पर खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपने जा रही है। इसके बाद  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में  81 खिलाड़ियों को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस दौरान CM नीतीश और तेजस्वी समेत कैबिनेट के अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे। 


मिली जानकारी के अनुसार, नियुक्ति पत्र बांटने का यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास के नेक संवाद में होगा। खेल प्राधिकरण के डीजी रविंद्र शंकरण के अनुसार खिलाड़ी के परिजन को भी सरकार सम्मानित करेगी। इसके बाद ये लोग अपने -अपने इलाकों में जाकर सरकार को अपनी सेवा प्रदान करेंगे। इनलोगों को पदाधिकारी के तौर पर नौकरी दी जाएंगी। 


आपको बताते चलें कि. इस महीने न केवल खिलाड़ी बल्कि नीतीश सरकार बड़े स्तर पर शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र देंगे। बिहार में शिक्षक बहाली के दूसरे चरण के अंतर्गत एक लाख से ज्यादा शिक्षकों की बहाली हुई है। अब 13 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने का कार्यक्रम होगा।  सीएम नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मौजूदगी में एक साथ 25 हजार नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर भी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।