ब्रेकिंग न्यूज़

हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल

Home / news / चिरैयाटांड़ पुल पर तेज रफ़्तार वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवती की...

चिरैयाटांड़ पुल पर तेज रफ़्तार वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवती की मौत; युवक घायल

11-Sep-2024 07:38 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में सड़क हादसे में लगातार इजाफा देखने को मिलता है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सड़क हादसे में युवती की जान चली गई। यह घटना पटना के चिरैयाटांड़ पुल पर देर रात की बताई जा रही है। 


जानकारी के अनुसार,वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की पहचान नैंसी के रूप में हुई है, जो कुम्हरार की रहने वाली है। वही युवक की पहचान अमन के रूप में हुई है। दोनों एक ही मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे है। 


कंकड़बाग थानाध्यक्ष की माने तो दुर्घटना की सूचना मिली थी, लेकिन घटनास्थल पर कोई नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रात करीब 12:30 बजे दोनों स्कूटी से कंकड़बाग की तरफ जा रहे थे। तभी एक वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में युवती के सिर में गम्भीर चोट लगने की वज़ह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।