BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल
20-Sep-2020 03:23 PM
PATNA: बीजेपी जेडीयू की सहयोगी लोजपा के लिए नरम रूख रखने वाले जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आज बड़ा एलान कर दिया है। पप्पू यादव ने जो कहा है उससे साफ है कि वे चिराग पासवान से एकतरफा दोस्ती के लिए भी तैयार हैं। फस्र्ट बिहार से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि चिराग पासवान अगर एनडीए से अलग होकर विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो उनके उम्मीदवारों के खिलाफ हम अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे।
जाहिर है पप्पू यादव ने चिराग पासवान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया है और यह दोस्ती एकतरफा भी रही तो पप्पू यादव को कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि उन्होंने क्लियर कर दिया है कि अगर चिराग पासवान एनडीए से अलग हुए तो वे उनकी मदद करेंगे। हांलाकि पप्पू यादव ने यह भी कहा कि अगर चिराग पासवान एनडीए में रहते हुए जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे तो वे चिराग पासवान की मदद नहीं करेंगे।
आपको बता दें कि चिराग पासवान भले हीं अभी तक एनडीए का हिस्सा हैं लेकिन एनडीए में रहते हुए वे बिहार के सीएम और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर लगतार हमलावर रहे हैं। चिराग पासवान ने नीतीश पर हमले का एक भी मौका नहीं छोड़ा है। चिराग पासवान ने यह संकेत भी दिये हैं कि वे बिहार की 143 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं।