ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / news / दिल्ली से पटना पहुंचे गिरिराज सिंह, चिराग पासवान पर चुप्पी साधकर चल दिए

दिल्ली से पटना पहुंचे गिरिराज सिंह, चिराग पासवान पर चुप्पी साधकर चल दिए

27-Aug-2020 05:07 PM

PATNA: एक तरफ लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं कभी ट्वीटर बम और कभी लेटर बम फोड़ रहें हैं दूसरी तरफ बीजेपी इस पूरे सियासी झगड़े को तमाशबीन बनकर देख रही है। बीजेपी के अंदरखाने इसको लेकर चुप्पी है। अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह आज दिल्ली से पटना पहुंचे। 



पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों ने गिरिराज सिंह से पूछा कि इन दिनों चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमले कर रहे हैं तो उन्होंने इस सवाल पर चुप्पी साध ली और यह कहकर निकल गये कि चिराग पासवान हीं जानें वे क्या बोलते हैं। गिरिराज सिंह ने जेईई और नीट परीक्षा को लेकर कहा कि चिंता मत कीजिए अब तक 75 हजार लोगों ने परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है। 


आपको बता दें कि जेईई और नीट परीक्षा रद्द करने को लेकर लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखी थी और उनसे यह मांग की थी कि बिहार सरकार केन्द्र सरकार को बिहार की मौजूदा स्थिति से अवगत कराये। बिहार बाढ़ और कोरोना से जूझ रहा है ऐसे में जेईई-नीट परीक्षा संभव नहीं है।