गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
19-Nov-2023 07:11 PM
By First Bihar
PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज छठव्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अगले दिन सुबह उगते हुए सूर्य यानी उदयगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगी। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई के सांसद चिराग पासवान ने अपने परिवार के साथ छठ महापर्व मना रहे हैं।
चिराग सिर पर दऊरा लेकर आवास में बनाये गये छठ घाट पर पहुंचे। जहां छठव्रतियों ने भगवान सूर्य की आराधना की। छठ घाट पर चिराग की मां, बहन, फुआ सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। वही इस दौरान चिराग पासवान ने भी सूर्य भगवान की पूजा की।
चिराग पासवान ने डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। वही छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। परिवार के सदस्यों ने भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की। इस मौके पर चिराग पासवान ने बिहार की तरक्की की कामना सूर्य भगवान से की और प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। 




