ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / चिराग ने लोकसभा में उठाया छपरा शराबकांड का मुद्दा, बोले- बिहार में लागू...

चिराग ने लोकसभा में उठाया छपरा शराबकांड का मुद्दा, बोले- बिहार में लागू हो राष्ट्रपति शासन

20-Dec-2022 02:55 PM

DELHI: छपरा में जहरीली शराब पीने से अबतक 80 से अधिक लोगों के मौत की बात सामने आ रही है हालांकि बिहार सरकार के आंकड़ों के मुताबिक कुल 38 लोगों की मौत शराबकांड में हुई है। विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार मौत के आंकड़ों को छिपा रही है। शराबकांड की गूंज लोकसभा में भी सुनने को मिल रही है। जमुई से लोजपा(रामविलास) सांसद चिराग पासवान ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला। चिराग ने छपरा शराबकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।


चिराग ने संसद में कहा कि बिहार में जहरीली शराब से हत्याओं की श्रृंखला शुरू हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री और पूरा सरकारी तंत्र शराबकांड को दबाने की कोशिश में लगा हुआ है। सभी लोगों को इस बात की जानकारी है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद किस तरीके से शराब की बिक्री हो रही है। बावजूद इसके सरकार और महागठबंधन के नेताओं ने चुप्पी साध रखी है, ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि शराब के अवैध कारोबार में उनकी भी संलिप्तता है। उन्होंने सदन के माध्यम से केद्र सरकार से मांग की है कि सरकार छपरा शराबकांड की जांच सीबीआई से कराए और बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।


बता दें कि छपरा में जहरीली शराब पीने से अबतक 80 से अधिक लोगों के मौत हो चुकी है। विपक्षी दल नीतीश सरकार से जहरीली शराब के शिकार हुए लोगों के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि वह शराब पीकर मरने वाले लोगों के परिवार की कोई सहायता नहीं करने जा रही है। विपक्ष का कहना है कि जब उत्पाद अधिनियम में मुआवजे का प्रावधान है तब सरकार मुआवजा देने से पीछे क्यों हट रही है। लोजपा(रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान इसे हत्या बता रहे हैं और इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं।