ब्रेकिंग न्यूज़

दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर

Home / news / चिराग ने नीतीश पर फिर बोला हमला, कहा... सात निश्चय घोटाले की जांच...

चिराग ने नीतीश पर फिर बोला हमला, कहा... सात निश्चय घोटाले की जांच कराकर दोषियों को भेजूंगा जेल

22-Oct-2020 08:38 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. यही नहीं उनके ड्रीम प्रोजेक्ट पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं. चिराग ने सात निश्चय योजना को सिर्फ घोटाला बताया है. 

दोषियों को भेजेंगे जेल

चिराग पासवान ने कहा कि विकास के कार्यों को क्रियान्वयन करने के लिए प्रदेश सरकार का ईमानदार होना ज़रूरी होता है. पिछले 5 साल में नीतीश कुमार के राज में अफसरशाही और सात निश्चय में सिर्फ घोटाले हुए हैं. चुनाव के बाद सरकार आते ही सात निश्चय में हुए घोटाले की जांच करवाऊंगा और दोषियों को जेल भेजूंगा. 

20 दिन बदलाव के

चिराग ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से बिहार को फ़र्स्ट बनाने के लिए निकल पड़ा हूं. कई सारे नए साथी बिहार1stबिहारी1st के संकल्प के साथ जुड़ कर युवा बिहार नया बिहार के लिए अपना पसीना बहा रहे है, आप सभी से अपील है की आने वाले 20 दिन सिर्फ़ बिहार में बदलाव के लिए कार्य करें. ताकि हम सभी अपने बेहतर कल को सुनिश्चित कर सके. लोजपा प्रत्याशी मेरे प्रत्याशी है आप सभी का एक एक वोट सीधा मुझे मिलेगा.