पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त
23-Oct-2020 09:50 AM
PATNA: पीएम मोदी बिहार में कुछ देर के बाद रैली करने वाले हैं. उससे पहले चिराग पासवान ने पीएम का स्वागत करते हुए नीतीश कुमार पर हमला बोला हैं और कहा कि इस रैली के बाद उनको राहत मिलेगी.
चिराग ने कहा कि पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहे नीतीश कुमार का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. अमित शाह के भी कह देने के बाद कि एलजेपी बिहार चुनाव में NDA का हिस्सा नहीं है. इस पर नीतीश कुमार को तसल्ली नहीं हुई. अभी और प्रमाणपत्र चाहिए. पीएम मोदी का स्वागत है.
प्रधानमंत्री की आज तीन जनसभा
नरेंद्र मोदी की पहली सभा सासाराम में होगी. दिन के 11 बजे वे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इस सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ संजय जायसवाल, स्थानीय सांसद छेदी पासवान मौजूद रहेंगे. सासाराम की रैली से भाजपा के 12, जदयू के 12 और वीआईपी के 1 उम्मीदवार एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से पीएम की रैली से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे.
प्रधानमंत्री की दूसरी सभा दिन के एक बजे गया में होगी. इस सभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, सांसद ललन सिंह, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी भी मौजूद रहेंगे. सिंह और चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। गया की रैली में भाजपा के नौ, जदयू के छह और हम के चार उम्मीदवार अपने विधानसभा क्षेत्रों से एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे.
प्रधानमंत्री की आखिरी रैली भागलपुर में तीन बजे होगी. इस रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के 6 नेता मौजूद रहेंगे. भागलपुर की इस रैली से भाजपा के 10, जदयू के 13 और हम के एक उम्मीदवार अपने विधानसभा क्षेत्रों से वर्चुअल रूप से जुडेंगे.