अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Nov-2020 10:44 AM
PATNA: चिराग पासवान ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमला किया है. चिराग ने कहा कि नीतीश ने अपने शासनकाल में बिहार को बर्बाद कर दिया है. सिर्फ केंद्र सरकार की योजनाओं के नाम पर वोट मांग रहे हैं.
जंगलराज का दिखा रहे डर
चिराग पासवान ने कहा कि ‘’नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नाम पर और महागठबंधन का डर दिखा कर चुनाव जीतना चाहतें हैं. खुद 5 साल क्या किया है यह राज़ किसी को नहीं पता. जेडीयू के नेता आते है सिर्फ़ केंद्र सरकार की योजना गिनवा कर चले जाते हैं. जेडीयू ने प्रदेश को बर्बाद किया है.
चिराग पासवान ने कहा कि हम लोग मजबूती से सीमांचल में खड़े हैं और उन्होंने कहा कि महागठबंधन जहां जातीय समीकरण और वोट बैंक की समीकरण कर रहा है तो इस बार यह सब नहीं चलेगा. इस बार मुद्दे पर चुनाव है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीमांचल में कैंप कर रहे हैं. उस पर उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री बहुत परेशान है और अब वह करेंगे ही क्योंकि दो चरण के चुनाव के बाद यह स्पष्ट हो गया है.