ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / चिराग बोले- तीसरे चरण में JDU नेता BJP प्रत्याशियों के साथ कर रहे...

चिराग बोले- तीसरे चरण में JDU नेता BJP प्रत्याशियों के साथ कर रहे भीतरघात, भाजपा का दें साथ

07-Nov-2020 11:43 AM

PATNA: बिहार में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच चिराग पासवान ने गंभीर आरोप लगाया है. चिराग ने कहा कि तीसरे चरण में जेडीयू नेता बीजेपी के साथ भीतरघात कर रहे हैं. लेकिन लोग बीजेपी का साथ दे. 

चिराग ने कहा कि पिछले दो चरण में बिहार ने विकास और बदलाव के लिए अपना आशीर्वाद दिया है. बिहार1stबिहारी1st के दुश्मनों को सबक़ सिखाना है. बिहार को और बर्बाद नहीं होने देना है. बिहार को आगे ले जाने के लिए अपना मतदान करें. लोजपा संग भाजपा प्रत्याशियों की बढ़त है.


चिराग ने कहा कि अब नहीं तो कभी नहीं की नीति पर चलना होगा. इस बार साहब ने पिछले 5 साल का हिसाब दिया नहीं. अब साहब संन्यास ले रहें है. पांच वर्ष के बाद साहब आप का आशीर्वाद मांगने भी नहीं आएंगे. इस बार जब आना था आशीर्वाद लेने तब तो कुछ किया नहीं अगली बार उनको कुछ करने की ज़रूरत नहीं है. 


चिराग ने कहा कि जेडीयू के नेता भाजपा के प्रत्याशियों के साथ तीसरे चरण के मतदान में भी भीतरघात कर रहे है. आप सभी से अपील है की भाजपा के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दें. जेडीयू को दिया गया एक भी वोट कल बिहार में कोई परिवर्तन नहीं करेगा. जस की तस स्तिथि बनी रहेगी. साहब के 15 साल के शासन के बाद भी पलायन, बाढ़,शिक्षा,रोज़गार,स्वास्थ,समय पर डिग्री,सरकारी भर्ती,पर्यटन की समस्या जस कि तस बनी हुई है. अपना आशीर्वाद बिहार में बदलाव के लिए दें. अपना आशीर्वाद बिहार1st बिहारी1st के लिए दें. सभी बिहारी भाइयों बहनों से अपील है की अपने मतदान का प्रयोग करें और बिहार पर नाज़ करने के लिए अपना आशीर्वाद दें.