ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त

Home / news / चिराग ने नीतीश पर फिर बोला हमला, कहा.. JDU को दिया एक-एक वोट...

चिराग ने नीतीश पर फिर बोला हमला, कहा.. JDU को दिया एक-एक वोट बिहार को बर्बाद करेगा

19-Oct-2020 10:56 AM

PATNA: चिराग पासवान ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमला बोला हैं. चिराग ने कहा कि पिछले 5 साल के कार्यकाल को देख कर आने वाले 5 साल की कल्पना की जा सकती है. बिहार को अगर इस बेबसी से निकलना है तो जरूरत है कड़े कदम उठाने की. जेडीयू को दिया गया एक भी वोट कल बिहार को बर्बाद कर देगा. 

चिराग ने कहा कि कोई भी विधायक मंत्री या खुद नीतीश कुमार वोट मांगने आए तो पूछिए की पिछले 5 साल में क्या किया है. नीतीश कुमार से पूछिए की सात निश्चय में कौन कौन से वादे पूरे किए गए. 

चिराग पासवान ने कहा कि पिछले 5 साल के कार्यकाल पर कुछ नहीं बोलना एक फरेब है. बिहार की जनता को जान बूझकर के पिछले 5 साल के कार्यों को नहीं बताया जा रहा है.सिर्फ कुर्सी के खेल में पिछले 5 साल साहब ने बिहारियों के बर्बाद किए. पिछले 5 साल में बिहार में अफसरों का राज रहा है. सात निश्चय में कोई भी निश्चय पूरा नहीं हुआ. पिछले 5 साल में हुए कार्यों का ब्योरा दें नीतीश कुमार.