ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध

Home / news / चाचा पारस पर चिराग ने बोला सबसे बड़ा हमला, बोले.. मंत्री बनने के...

चाचा पारस पर चिराग ने बोला सबसे बड़ा हमला, बोले.. मंत्री बनने के लालच में परिवार को भूल गए

06-Jul-2021 02:26 PM

PATNA : बिहार में आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत कर चुके एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज अपने चाचा पशुपति पारस के ऊपर जोरदार हमला बोला है. चाचा पारस के ऊपर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा है कि मंत्री बनने के लालच में चाचा ने परिवार को भुला दिया. चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार ने पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान को अपमानित करने का काम किया. लेकिन चाचा आज उन्हीं की गोद में जाकर बैठे हुए हैं.  


लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मंत्री पद इतना बड़ा नहीं हो सकता कि उसके लिए पार्टी और परिवार को छोड़ दिया जाए. चिराग ने कहा कि मुझे अगर ऐसे शर्तों पर मंत्री बनना होता तो मैं कभी मंत्री बनना कबूल नहीं करता. चाचा ने मेरे पिता रामविलास पासवान के विचारों को पांव तले कुचलने कर एक अलग गुट बनाने का काम किया. पार्टी ने इन सभी को निष्कासित कर दिया है.


चिराग पासवान ने कहा कि उनके विरोधी एक हर दलित को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं. कल उन्होंने बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने से रोक दिया. चिराग ने कहा कि वह धारा के विपरीत नाव चला रहे हैं. उनके पापा ने उन्हें यही सिखाया है. एनडीए के साथी मीडिया में झूठ बोल रहे हैं कि उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में 15 सीटें दी जा रही थीं. ये गलत है. 


चिराग ने कहा कि महबूब अली कैसर के बेटे के लिए सीट नहीं मिल रही थी. वीणा देवी की बेटी के लिए सीट नहीं मिल रही थी. चंदन सिंह के चार-पांच उम्मीदवार हे, जिन्हें वो नवादा की तमा सीटों से चुनावी मैदान में उतारना चाहते थे, उन्हें भी सीट नहीं मिल रही थी. प्रिंस राज के बड़े भाई के लिए रोसड़ा से सीट नहीं मिल रही थी. विधानसभा चुनाव में इनमें से कोई भी 15 सीट पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था. एनडीए के अन्य साथियों के फैसले से इनमें से कोई भी सहमत नहीं था.