ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / news / चिराग पासवान ने बहनों से बंधवाई राखी, रक्षाबंधन पर सभी भाईयों को बहन...

चिराग पासवान ने बहनों से बंधवाई राखी, रक्षाबंधन पर सभी भाईयों को बहन की रक्षा का दिलाया संकल्प

19-Aug-2024 07:12 PM

By First Bihar

PATNA: रक्षाबंधन का त्योहार आज देशभर में धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। बहन और भाईन के इस पवित्र त्योहार के मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी पटना में बहनों से राखी बंधवाई। 


चिराग ने कहा कि यह रक्षा और विश्वास का सूत्र है। उन्होंने कहा कि बहनों के आशीर्वाद की वजह से ही आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। वहीं कोलकाता और मुजफ्फरपुर की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए देश के सभी भाईयों को बहन की रक्षा का संकल्प दिलाया।


चिराग ने कहा कि हर बहन को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही मैं सकंल्प लेता हूं, और ये चाहता हूं कि देश का हर एक लड़का, हर एक व्यक्ति यह संकल्प ले कि भले ही हम बहनों से राखी बंधवाएं या न बंधवाएं, लेकिन देश की हर बेटी और बहन को उसकी रक्षा का भरोसा जरूर दिलाएं। हाल फिलहाल के दिनों में जिस तरह देश में एक के बाद एक जघन्य अपराधों की घटनाएं घट रही हैं। 


ये हर देशवासी को विचलित और परेशान करती है। आप सभी देशवासियों को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि इस अनुपम पर्व के माध्यम से हमारे समाज में महिलाओं, विशेष रूप से बेटियों के हितों की रक्षा और उन्हें खुशहाल बनाने के प्रयासों को मजबूती मिले। वही अंतिम सोमवारी पर चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हर हर महादेव! भगवान शिव की उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image