बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
22-Sep-2020 09:07 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के अंदर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अब तक फैसला नहीं हो पाया है लेकिन में लोक जनशक्ति पार्टी अभी भी 143 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने को लेकर गंभीर है. एलजेपी सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक पार्टी चिराग पासवान को भी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है.
चिराग पासवान को विधानसभा चुनाव लड़ाया जाए या नहीं इसको लेकर पार्टी में गंभीरता से मंथन चल रहा है. पार्टी के ज्यादातर बड़े नेताओं का मानना है कि अगर जनता दल यूनाइटेड के साथ सम्मानजनक तालमेल नहीं हो पाता है तो वैसी स्थिति में चिराग पासवान को केंद्र की राजनीति छोड़कर बिहार की राजनीति में सक्रिय होना चाहिए.
एलजेपी सूत्रों के मुताबिक चिराग पासवान को विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है. हालांकि चिराग पासवान मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे या नहीं फिलहाल इस को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है लेकिन बीजेपी के लिए 100 सीटों को छोड़कर बाकी 143 सीटों पर एलजेपी गंभीरता से चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही है. चिराग ने दिल्ली में बैठक बुलाई है. पार्टी नेताओं के साथ मंथन के बाद चिराग जल्द ही कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं.