ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / चिराग पासवान को बड़ा झटका, लोजपा के 208 नेता JDU में शामिल

चिराग पासवान को बड़ा झटका, लोजपा के 208 नेता JDU में शामिल

18-Feb-2021 02:13 PM

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां लोजपा के 208 नेताओं ने JDU की सदस्यता ग्रहण कर ली है. JDU के राष्ट्रिय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई है. जानकारी के अनुसार पार्टी के कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों ने पाला बदलकर जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया है.


बता दें कि राजधानी पटना में हर जगह लोजपा के बागियों का पोस्टर दिख रहा है. जदयू कार्यालय के बाहर भी लोजपा के बागी नेता और उनके समर्थक के पोस्टर हर जगह लगाए गए हैं. विधानसभा चुनाव में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने JDU के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, जिस वजह से JDU के कई उम्मीदवारों को हार का सामना भी करना पड़ा था. हालांकि पार्टी के कई नेता उस वक़्त भी एनडीए का समर्थन कर रहे थे जिनमें लोजपा के प्रवक्ता केशव सिंह का नाम भी शामिल था. केशव सिंह का साफ़ तौर पर कहना था कि वह एनडीए का समर्थन करते हैं और चिराग के JDU के प्रति तेवर को देखते हुए उन्होंने बगावत कर दी थी जिसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. 


इसके अलावा केशव सिंह ने चिराग पासवान पर कई गंभीर आरोप भी लगाये थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग ने पार्टी और एनडीए को बड़ी क्षति पहुंचाई. राष्‍ट्रीय जनता दल और महागठबंधन से उनकी सांठगांठ रही. उन्‍होंने कहा कि चुनाव के दौरान चिराग सीएम नीतीश को जेल भेजने की बात कह रहे थे लेकिन अब कोई उन्‍हें जेल जाने से नहीं बचा सकता.