पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
18-Jan-2022 07:26 PM
PATNA: बिहार की सियासत में वर्षों तक कद्दावर नेता के तौर पर जाने जाते रहे पूर्व सांसद अरूण कुमार आज चिराग पासवान के साथ चले गये. पूर्व सांसद अरूण कुमार ने अपनी पार्टी भारतीय सबलोग पार्टी का चिराग की पार्टी लोजपा(रामविलास) में विलय करा दिया. पटना में एक कार्यक्रम में अरूण कुमार ने चिराग की पार्टी ज्वाइन किया।
इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि अरूण कुमार ने उनके पिता स्व. रामविलास पासवान के साथ राजनीति की है. उस दौर उनके निजी रिश्ते अरूण कुमार के साथ रहे हैं. आज वे पार्टी में शामिल होकर साथ राजनीति करने के लिए राजी हुए हैं। चिराग ने कहा कि उन्हें ये लग रहा है कि पार्टी में एक गार्जियन आ गया है। अरूण कुमार की सलाह औऱ निर्देश पर वे बिहार में नीतीश कुमार के जंगलराज के खिलाफ अपने संघर्ष को और मजबूत करेंगे।
उधऱ अरूण कुमार ने कहा कि वे बिहार के विकास के लिए चिराग पासवान के संघर्ष के हमेशा समर्थक रहे हैं. 2020 में भी जब चिराग ने कहा था कि वे नीतीश कुमार के साथ चुनाव नहीं लडे़ेंगे तो उन्होंने इसका स्वागत किया था. वे चिराग के साथ किसी पद की लालच में नहीं आये हैं. बल्कि मकदस सिर्फ एक है कि नीतीश कुमार ने बिहार में जो आतंकराज फैला रखा है उसका पूरजोर विरोध कर जनता को गोलबंद किया जाये।
चिराग पासवान और अरूण कुमार का मिलन समारोह पटना के पास कुर्जी मोहम्मदपुर गांव में आयोजित हुआ। पहले ये मिलन समारोह पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होना था लेकिन कोरोना को लेकर जारी प्रतिबंध के कारण वहां कार्यक्रम नहीं हो पाया. लिहाजा उसे पटना से सटे गांव में आयोजित किया गया।