ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / चिराग के लिए चक्रव्यूह तोड़ेंगे अभिमन्यु, LJP से लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव

चिराग के लिए चक्रव्यूह तोड़ेंगे अभिमन्यु, LJP से लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव

15-Mar-2020 03:23 PM

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु जल्द ही लोग जनशक्ति पार्टी में शामिल हो सकते हैं. अभिमन्यु विधानसभा का अगला चुनाव लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर लड़ने वाले हैं. एलजेपी में शामिल होने को लेकर अभिमन्यु की मुलाकात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से कई दफे हो चुकी है.

देखिये वीडियो :


पाटलिपुत्र से बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु लगातार राजनीतिक तौर पर सक्रिय हैं. अभिमन्यु अपनी टीम के जरिए सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर पर भी काफी एक्टिव हैं. लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा का टिकट लेना आसान नहीं होगा. लिहाजा अब वह चिराग पासवान के जरिए चक्रव्यूह भेजने की तैयारी में हैं. अभिमन्यु पटना के फतुहा, मनेर या फिर किसी अन्य सीट से विधानसभा के चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं और इसके लिए उन्होंने एलजेपी को चुना है.


अभिमन्यु चिराग पासवान से दिल्ली में कई दफे मुलाकात भी कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि वह जल्द ही पार्टी का दामन भी थाने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस ने इस पर ब्रेक लगा दिया. कोरोना के कारण अगर 14 अप्रैल को गांधी मैदान में आयोजित होने वाली एलजेपी की रैली स्थगित नहीं होती तो अभिमन्यु चिराग के साथ मंच पर नजर आते. अब इंतजार कोरोना के कहर के शांत होने का है.