महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
02-Oct-2020 10:12 PM
By Ranjan Singh
PATNA : जेडीयू से अलग जाकर मोर्चा खोलने वाले चिराग पासवान ने उपेंद्र कुशवाहा की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. दिल्ली से पटना वापस लौटे उपेंद्र कुशवाहा ने चिराग के फैसले का स्वागत किया है. कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में नई और अच्छी सरकार देने के लिए वह किसी भी कदम का स्वागत करेंगे कुशवाहा ने कहा है कि बिहार के लोग चिराग के उस फैसले का स्वागत करेंगे, जो नई सरकार के दिशा में उठेगा और वह भी उनके साथ खड़े रहेंगे.
उपेंद्र कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी एनडीए से लेकर महागठबंधन तक को कंट्रोल कर रही है. आरजेडी और कांग्रेस के बीच महागठबंधन में मचे घमासान पर कुशवाहा ने कहा है कि बीजेपी आरजेडी को कंट्रोल कर रही है और वही सारा खेल खेल रही है कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने काफी पहले इस खेल को भनक लिया था और अब वह विकल्प की राजनीति पर आगे बढ़ चुके हैं.
यह पूछे जाने पर कि क्या बिहार में वह डेढ़ सौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे कुशवाहा ने अपने पत्ते नहीं खोले उपेंद्र कुशवाहा ने इतना जरूर कहा कि वह जल्द ही अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देंगे. कुशवाहा ने कहा कि उनके उम्मीदवारों के नाम के लिए लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा.