चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
31-Oct-2021 12:00 PM
PATNA : चिराग पासवान आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं. चिराग के बर्थडे के मौके पर आज उनके पार्टी से लेकर परिवार तक में जश्न का माहौल है. सुबह सवेरे पटना के महावीर मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की बाद में श्रीकृष्णापुरी आवास पर उन्होंने परिवार वालों के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस मौके पर अपने पापा रामविलास पासवान को याद करना भी नहीं भूले. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी केक काटकर चिराग का जन्मदिन मनाया. लेकिन खास बात यह रही कि चिराग पासवान के परिवार वालों ने उनके बर्थडे पर रिटर्न गिफ्ट मांग लिया है.
दरअसल चिराग पासवान के परिवार वाले यह चाहते हैं कि अब वह शादी कर ले पापा रामविलास पासवान को गुजरे भी एक साल से ज्यादा का वक्त निकल चुका है. फिलहाल ना तो देश में लोकसभा चुनाव हैं और ना ही बिहार का विधानसभा चुनाव. ऐसे में चिराग अगले कुछ सालों तक राजनीतिक के जवाबदेही के साथ साथ पारिवारिक जिम्मेदारी को भी निभा सकते हैं. यही वजह है कि परिवार वाले अब चिराग को यह बात समझाने में जुटे हुए हैं कि वह शादी कर ले चिराग पासवान के लिए बहू कैसी हो, इसको लेकर भी परिवार वालों की अपनी पसंद है.
चिराग पासवान के जीजा अनिल कुमार साधु कहते हैं कि अब परिवार के बच्चे भी अपनी मामी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चिराग पासवान मामा हैं, लिहाजा शादी के बाद आने वाली दुल्हन बच्चों की मामी होगी. बच्चों ने अपने मामा के सामने भी यह डिमांड रख दी है कि उन्हें घर में जल्द से जल्द एक खूबसूरत सी मामी में चाहिए.
चिराग पासवान की शादी किससे होगी फिलहाल यह तो नहीं कहा जा सकता. लेकिन परिवार के लोगों की चाहत है कि घर में आने वाली दुल्हन बेहद खूबसूरत हो. जीजा अनिल साधु कह रहे हैं कि अब तो ससुराल आने पर उनकी सरहज चाय बनाकर पिलाएं. तभी अच्छा लगेगा. चिराग के ऊपर शादी का दबाव परिवार की तरफ से अब पढ़ने लगा है. लेकिन राजनीतिक जिम्मेदारियों के बीच एक चिराग अपने नए जीवन को लेकर कोई फैसला कब करते हैं. यह देखना दिलचस्प होगा.